{"_id":"57e2cd9e4f1c1b4f1da83c95","slug":"had-come-to-clean-the-mess-up-like-mercury","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे सफाई देखने, गंदगी देख चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए थे सफाई देखने, गंदगी देख चढ़ा पारा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की ओर से घोषित किए स्वच्छ परिसर दिवस के तहत बुधवार को रुड़की पहुंचे प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी और अव्यवस्था देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक और निर्माण निरीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
स्वच्छ परिसर दिवस के लिए मुरादाबाद मंडल रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों के मानीटरिंग की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को दी थी। इसके तहत सुबह करीब 11 बजे रेलवे के प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक विवेक शर्मा ने रुड़की रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे रुड़की स्टेशन से लगे पाडली गुज्जर फाटक पहुंचे। यहां उन्होंने गेट मैन से समस्या के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कोहरे में पटाखे कैसे और कहां लगाने चाहिए इस संबंध में भी पूछताछ की। फिर मालगोदाम पहुंचे, जहां बिजली के तार बाहर निकले देखकर नाराजगी जताई।
साथ ही तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उसके बाद केबिन की ओर पहुंचे विवेक शर्मा ने कर्मचारी से कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने प्लेटफार्मों का जायजा लिया, जहां पेयजल स्थानों और परिसर में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक और निर्माण निरीक्षक को खरी खोटी सुनाई। बदहाल शौचालय देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार घर-घर तक शौचालय बनवाने का प्रयास कर रही है, दूसरी ओर स्टेशन के शौचालय ही बदहाल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन के बाहर अनाधिकृत रूप से पार्किंग और बिखरी गंदगी देखकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। बाहर रखे ऐतिहासिक रेलवे इंजन की भी साफ सफाई और देखरेख के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में बने एमसीओ आफिस के आसपास गंदा पानी बहता देखकर उन्होंने निर्माण निरीक्षक की क्लास लगाई। लगभग दो घंटे तक निरीक्षण के बाद मुरादाबाद से आई टीम लौट गई। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा, निर्माण निरीक्षक बीएम सिंह, इलेक्ट्रिक फोरमैन बीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
एसएम कक्ष के बाहर कुत्ता देख बिफरे
प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक विवेक शर्मा के रुड़की स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर कक्ष के बाहर ही एक कुत्ता बैठा था। यह देखकर विवेक शर्मा बिफर पड़े। उन्होंने इस पर भी एसएस और एसएम की क्लास लगाई।