फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Guru Purnima celebrated with gaiety

उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima celebrated with gaiety
रुड़की। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रमों और मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने धर्माचार्यों की शरण में पहुंचकर उनकी पूजा-अर्चना की। उपहार भेंट किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान लोगों ने रुड़की सहित आसपास के क्षेत्रों में गंगनहर के घाटों पर स्नान कर दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन

रुड़की में सुबह से ही गुरु पूर्णिमा पर्व की रौनक दिखाई देने लगी थी। रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में बाहर से तो श्रद्धालुओं का आवागमन नहीं हो सका, लेकिन स्थानीय निवासियों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और आश्रम के परमामाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रांनंद गिरि महाराज की पूजा अर्चना कर उनसे सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्वामी यतींद्रांनंद गिरि महाराज ने कहा कि शास्त्रों में गुरु का दर्जा भगवान से भी बड़ा बताया गया है क्योंकि भगवान की शरण में जाने का रास्ता गुरु ही दिखाता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसी बुराइयों का त्याग कर सत्य की राह को अपनाएं और सद्गुणों को ग्रहण करें।
विज्ञापन

भवानी शंकर आश्रम सहित अन्य आध्यात्मिक संस्थाओं में भी गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया गया। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मीनारायण घाट पर आध्यात्मिक आयोजनों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अज्ञानता का अंधकार मिटाता है गुरु
रुड़की। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद कार्यालय में गुरु पूर्णिमा पर आचार्य रमेश सेमवाल ने भक्तों को विशेष दीक्षा प्रदान की। गुरु का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु जीवन से अंधकार को दूर करता है तथा ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है। इस मौके पर ज्योतिष केंद्र में राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष महामृत्युंजय यज्ञ भी किया गया और 1008 अहुतियां दी गईं। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर गौरव गोयल, इंदर बधावन, प्रदीप बधावन, पंडित राजकुमार शर्मा व पूनम सिंह आदि श्रद्घालु मौजूद रहे।
-------------------------------
सच्चा मार्गदर्शक होता है गुरु : शास्त्री
रुड़की। श्रीबालाजी ज्योतिष प्रतिष्ठान केंद्र आशीर्वाद इंक्लेव सोसाइटी आवास विकास में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने कहा कि गुरु सच्चा मार्गदर्शक होता है। उसके पास हर समस्या का हल होता है।

इस दौरान रुड़की के मेयर गौरव गोयल, पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर, राजन आहूजा, विशाल आहूजा, राजेश्वर रोहिला आदि उपस्थित रहे। श्री कृष्ण वैदिक ज्योतिष परामर्श केंद्र एवं भागवत ज्ञान यज्ञ उद्गम ट्रस्ट विनायक कुंज रुड़की में भी गुरु पूर्णिमा पर अपना परिवार सामाजिक संगठन की ओर से शास्त्र गुरु पूजन का आयोजन किया गया। संस्थान के आचार्य लोकेश शास्त्री ने गुरु की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, गौरव त्रिपाठी, उत्तरांचलनिधि के डायरेक्टर जितेंद्र पंवार, अनु रावत, हिमानी व पुष्पा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed