{"_id":"6a3ec8ee3a636164200c1c24","slug":"gunshot-fired-while-watering-the-field-one-person-critically-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1004646-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत में पानी देने के दौरान चली गोली, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत में पानी देने के दौरान चली गोली, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में पानी देने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया। वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार सुबह लिब्बरहेड़ी गांव में खेत में सिंचाई के दौरान दो पक्षों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से मोंटी (35) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर का कहना है कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी। तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।