फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Guardians do not hand over minors'

नाबालिगों के हाथों में न दें वाहन

Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
'Guardians do not hand over minors'
रुड़की/मंगलौर। जुबिलेंट भारतीय फाउंडेशन की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार केंद्रीय विद्यालय-एक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। पूरे विश्व भर में प्रतिवर्ष 13 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां देते हैं। भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट के बाइक चलाना एवं मोबाइल पर बातें कर वाहन चलाना सड़क हादसों का सबसे प्रमुख कारण है। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने विद्यार्थियों को सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर फाउंडेशन के राजेंद्र सिंह बिष्ट, एआरटीओ प्रवर्तन संजय तिवारी, प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी, पूनम कुमारी, शशिकांत दीक्षित, एसएस रावत, नीलम सिंह, प्रवेश कुमार, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मंगलौर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मदरसातुल मोमिनीन के छात्रों व अध्यापकों ने यातायात पुलिस के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया। इसमें लोगों को यातायात संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मदरसा परिसर में शिविर लगाकर लोगों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि सड़क पर चलते समय अपनी लाइन में चलें और नियंत्रित गति में ही वाहन को चलाएं। उन्होंने अभिभावकों व अध्यापकों से अपील की है कि वह नाबालिगों को वाहन न दें। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें और पुलिस को सहयोग दें। इस मौके पर मुफ्ती मासूम कासमी, आबिद अंसारी, मनसब राणा, परिवहन विभाग से प्रवर सहायक संजय तिवारी, प्रवर्तन पर्यवेक्षक राकेश थपलियाल, जितेंद्र कुमार, आजाद सिंह, प्रभाकर थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed