फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Grand Shringar Aarti at Shri Siddheshwar Shiva Temple; devotees throng the venue

Roorkee News: श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भव्य शृंगार आरती, उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Aug 2026 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grand Shringar Aarti at Shri Siddheshwar Shiva Temple; devotees throng the venue
सावन माह के दूसरे सोमवार को रुड़की स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को भव्य शृंगार आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सावन माह शिवभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यवाहक अध्यक्ष सोहनलाल मित्तल ने आयोजन की सफलता का श्रेय मंदिर प्रबंधन और सहयोगियों को दिया। कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी को समाज के लिए सकारात्मक बताया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रोहित शर्मा एवं आचार्य सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शृंगार आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में सभा के कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed