{"_id":"613112c98ebc3eb25e1a80e9","slug":"government-trying-to-suppress-the-voice-of-farmers-roorkee-news-drn389247543","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
रुड़की स्थित बेलड़ा गांव में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत में विचार रखते वक्ता।
- फोटो : ROORKEE
रुड़की। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को बेलड़ा में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के किसानों ने शिरकत की। इस दौरान मांगों संबंधित एक ज्ञापन सीएम को भेजा गया।
किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। मुजफ्फरनगर में आयोजित होने जा रही किसानों की महापंचायत आंदोलन को नई दिशा देगी। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में पहुंचना होगा। इस दौरान मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें कहा गया है कि उत्तराखंड में गन्ने का रेट यूपी के आधार पर तय किया जाता है, लेकिन यूपी में गन्ना ढुलाई का रेट 8.75 रुपये और उत्तराखंड में 11 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे किसानों को उत्तराखंड के मुकाबले गन्ने का कम भुगतान मिल रहा है।
इसके अलावा बिजली चोरी के नाम पर विजिलेंस टीम की ओर से गलत तरीके से मारे जा रहे छापे पर रोक लगाने, इकबालपुर शुगर मिल से बकाया भुगतान दिलाने, गांव के रास्तों पर सीपीयू की चेकिंग पर रोक लगाने, जनपद में चार लाख पशुओं पर तैनात 16 चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने और कृषि कानूूनों को वापस लेने की मांग की गई है। पंचायत में चौधरी राजेंद्र सिंह, महकार सिंह, धर्मवीर प्रधान, सुरेंद्र लंबरदार, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आकिल, सतवीर प्रधान, दुष्यंत, नरेंद्र सिंह, मोनू प्रधान, कामिल प्रधान, चौधरी आदित्य, नरेश लोहान, धर्मेंद्र, राजकुमार, जितेंद्र मुखिया, समीर आलम, अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
कल होगी भौंरी में किसान पंचायत
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट की ओर से बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि चार सितंबर को भौंरी गांव में किसानों की पंचायत होगी। इस दौरान मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर हो आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में केंद्र सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में किसान जाएंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए चार सितंबर को भौंरी गांव में पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर रिजवान, नाजिम अली, इरशाद, कारी शहजाद, मंजेश आदि मौजूद रहे।