फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Government' in trouble on the seats won in the last election

पिछले चुनाव में जीती हुई सीटों पर मुश्किल में ‘‘सरकार’’

Tue, 15 Feb 2022 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
'Government' in trouble on the seats won in the last election
जिले की विभिन्न विधानसभाओं को लेकर राजनीतिक पंडित ने वोटों का जोड़ लगा लिया है। यह जोड़ कितना सही और गलत होगा। यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल जिस तरह से मतदाताओं का रुझान देखने को मिला है। उसके अनुसार भाजपा और कांग्रेस पिछले चुनाव में जीती हुए कई सीटों पर मुश्किल में हैं। बसपा की जिले में एक भी सीट नहीं थी, इस बार जो भी सीट झोली में आएगी, वह नफा ही होगा।
विज्ञापन

सिलसिलेवार विधानसभाओं का आकलन करें तो लक्सर में सिटिंग विधायक को मतदाताओं की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है जबकि बसपा को यहां से आस है। वहीं खानपुर में सिटिंग विधायक चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी को बसपा और निर्दलीय की चुनौती है। मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस के सिटिंग विधायक काजी निजामुद्दीन को बसपा सरवत करीम से चुनौती मिल रही है। ऐसे में यहां परिणाम में अंतर आता है तो कांग्रेस को नुकसान होगा। जिले में बसपा की एक सीट में इजाफा हो जाएगा। झबरेड़ा विधानसभा सीट पर तीनों प्रमुख पार्टियों में कांटे की टक्कर है। वोटों की गुणाभाग करने वालों के मुताबिक पिछले चुनाव से सीट पर काबिज भाजपा को चुनौतियां मिल रही हैं जबकि बसपा और कांग्रेस कड़े मुकाबले में आ गई हैं। ऐसे में यहां भाजपा को जीत मिलती है तो जिले में सीट का आंकड़ा ज्यों का त्यों रहेगा। हार मिलने पर एक सीट कम हो जाएगी। वहीं भगवानपुर में कांग्रेस की सीटिंग विधायक ममता राकेश, बसपा प्रत्याशी अपने देवर सुबोध राकेश के सामने कड़े मुकाबले में हैं। इसके अलावा पिरान कलियर सीट पर कांग्रेस के सिटिंग विधायक फुरकान अहमद मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा है। ऐसे में कांग्रेस जीतती है तो जिले में सीट के आंकड़े में अंतर नहीं आएगा। वहीं रुड़की की बात करें तो यहां भाजपा को कांग्रेस से कड़ा चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पलड़ा किसका भारी रहेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल रुड़की, लक्सर, खानपुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर और पिरान कलियर में माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में शून्य पर सिमटी बसपा की झोली में कुछ सीटें आ सकती हैं जबकि भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed