फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth thousands stolen by breaking the lock of the school

स्कूल का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen by breaking the lock of the school
मंगलौर। चोरों ने राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाचार्य की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पांजलि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने 15 जुलाई की रात को स्कूल के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता अगले दिन तब चला जब लोगों ने स्कूल के ताले टूटे देखे। चोरी की सूचना पर वह स्कूल पहुंचीं और जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रधानाचार्य पुष्पांजलि ने तहरीर देकर बताया कि चोर स्कूल से कंप्यूटर, पंखे, रजिस्टर व कुछ नकदी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून की रात भी चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed