फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth lakhs were blown from the lawyer's house

वकील के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were blown from the lawyer's house
रुड़की स्थित सती मोहल्ले में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने वकील के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़ित वकील की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सती मोहल्ला निवासी मोहम्मद सुलेमान एडवोकेट रामनगर कोर्ट में वकालत करते हैं। 17 मार्च को वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गांव सीकरी, थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर एक रिश्तेदारी में शादी में गए थे। इस बीच चोरों ने तीसरी मंजिल पर छत पर बनी मम्टी का गेट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंगलवार सुबह वह घर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोला। इसके बाद उन्होंने अंदर लगे दरवाजे को खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। उन्हें शक हुआ तो पड़ोसी की छत से अपने घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। छत पर जाकर देखा तो मम्टी का गेट टूटा पड़ा था। वह मम्टी के सहारे अंदर आए और दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने घर के कमरों में जाकर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

अलमारी में रखे जेवर और नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वकील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर घर से सोने के दो कंगन, सोने की अंगूठी, सोने का सेट और चांदी के जेवर, एक मोबाइल समेत 55 हजार की नकदी ले गए हैं। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed