फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   goods stolen of thousands rupees, ate sweets.

लाखों का माल उड़ाया, मिठाई भी खा गए

Sat, 03 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 03 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री के एचआर मैनेजर के घर से चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मैनेजर अपने बीमार रिश्तेदार का हाल जानने देहरादून गए थे। शनिवार को लौटे तो घर के सारे ताले टूटे मिले। चोर नगदी, जेवर, सिलेंडर, एलईडी जैसे घरेलू सामान पर हाथ साफ करने के साथ ही घर में रखी मिठाई भी खा गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिडकुल की एक फैक्ट्री में एचआर मैनेजर रॉबिन सिंह दादूपुर सलेमपुर की शिवगंगा विहार कालोनी में रहते हैं। उनका एक रिश्तेदार देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को रॉबिन सिंह बीमार रिश्तेदार को देखने देहरादून गए थे। शनिवार की दोपहर लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा। भीतर दोनों कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे मिले। अलमारी में रखे जेवर और 11 हजार की नगदी, एलईडी, दो सिलेंडर आदि सामान भी गायब मिला।
विज्ञापन


सूचना पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस का मानना है कि चोरों ने शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed