{"_id":"5f0ca6678ebc3e637916aa95","slug":"goods-stolen-by-breaking-locks-of-panchayat-building-roorkee-news-drn3499247147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के ताले तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के ताले तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यही नहीं, चोर भवन में रखे जरूरी कागजात भी उठा ले गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खटका गांव के ग्राम पंचायत भवन का ताला चोरों ने रविवार रात तोड़ दिया। साथ ही चोर भवन में रखी एक बैटरी, नौ कुर्सियां, चार सोलर लाइट और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने भवन का ताला टूटा देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि चोर हजारों रुपये का सामान ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।