फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods of shops on the road, common people upset

सड़कों पर सामान, लोग चलने में भी हो रहे परेशान

Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Goods of shops on the road, common people upset
तहसील मुख्यालय से लेकर मेन बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। दुकानों के बाहर सड़कों पर सामान रखने से रास्ते संकरे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके, स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर अतिक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेन बाजार मार्ग और ओवर ब्रिज के नीचे हरिद्वार मार्ग और गोवर्धनपुर मार्ग की है। यहां अक्सर जाम लगा रहता है। अतिक्रमण की चपेट में आने से बाजार के रास्ते गलियों में तब्दील हो गए हैं। लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही है। सड़क के दोनों ओर दुकानों का सामान रखे होने से लोगों का चलना दूभर हो रहा है। जहां सड़कें थोड़ी चौड़ी हैं, वहां ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। कई बार लोग एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था नहीं
तहसील मुख्यालय होने के बाद भी क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। लोग बाजार में सड़क किनारे मनमर्जी से कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम होते ही वाहनों से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि गलत तरीके से दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed