फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls body found in suitcase accused arrested

रुड़की: सूटकेस में युवती का शव लेकर जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर मचा हड़कंप, पूछताछ में बोला, लोगों के तंज से हो चुके थे परेशान

Fri, 25 Mar 2022 08:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (पिरान कलियर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (पिरान कलियर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Mar 2022 08:28 AM IST
सार

हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी गुलशेर ने मुकर्रबपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। कुछ देर बाद वह एक युवती को लेकर वहां पहुंचा। रात में वह सूटकेस लेकर हड़बड़ी में उतर रहा था। इस पर गेस्ट हाउस के कर्मियों को शक हुआ। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
girls body found in suitcase accused arrested
सूटकेस में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में थे प्रेम संबंध थे। लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है। शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक स्कूटी पर एक सूटकेस लेकर मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था। कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे परेशानी पूछी। युवक ने बताया कि पेट में गैस बन रहा है। उसने बीस रुपये देकर मैनेजर से दवा लाने को कहा। 
विज्ञापन


मैनेजर के जाते ही वह सूटकेस नीचे उतारने लगा। इस बीच गेस्ट हाउस की मालकिन ने सीसीटीवी कैमरे में युवक को इस हालत में देखा तो उसे शक हुआ। उसने मैनेजर को कॉल कर सूटकेस चेक करने की बात कही। मैनेजर दौड़कर आया और युवक से सूटकेस चेक करवाने की बात कही लेकिन उसने इनकार कर दिया। साथ ही वह भागने का प्रयास करने लगा। मैनेजर ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव रखा था। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपी ने बताईं ये बातें

पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दोनों का आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे जिससे वह परेशान थी। इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। बताया कि कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।



एसओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा। उधर, सीओ विवेक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed