फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girlfriend murdered for pressurizing marriage

शादी का दबाव बनाने पर की तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या

Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered for pressurizing marriage
रुड़की। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो उसने कई राज उगले। पुलिस ने महिला का शव भी गंगनहर से बरामद कर लिया है। साथ ही प्रेमिका को गिफ्ट दिए जेवर व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रुड़की के गांधीनगर कॉलोनी निवासी सुशीला देवी ने दो सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि एक सितंबर को अजय सैनी उर्फ बंटी निवासी किशननपुर, थाना भगवानपुर ने उनकी बेटी रितु का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रितु की तलाश की तो उसकी स्कूटी, मोबाइल और आधार कार्ड गंगनहर किनारे पीरबाबा कॉलोनी के पास लावारिस हालत में मिले। पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि उसका रितु से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था और वह तलाकशुदा थी, जबकि वह भी खुद शादीशुदा है। वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात को लेकर रितु का उससे झगड़ा हो गया था और वह उसका मोबाइल छीनकर ले गई थी। वह एक सितंबर को रितु के घर मोबाइल लेने गया था। इस पर रितु ने झगड़ा शुरू कर दिया था। उसने किसी तरह उसे समझाकर शांत किया और बहला फुसलाकर पीरबाबा कॉलोनी के पास गंगनहर किनारे ले गया था। यहां मौका पाकर उसे गिफ्ट दिए जेवर निकाल लिए और गंगनहर में धक्का दे दिया था। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को आसफनगर झाल से महिला का शव बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपी से जेवर भी बरामद कर लिए हैं। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई सुनील रमोला, एसआई सुुखपाल सिंह मान, अजय शाह और सिपाही हरि सिंह, शिवचरण, अनूप, अनिल, रविंद्र, चेतन, संदीप और यशपाल भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed