फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl students need not be afraid of anti-social elements: Trivendra Rawat

छात्राओं को आत्मरक्षा पर भी ध्यान देना जरुरी: त्रिवेंद्र रावत

Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Girl students need not be afraid of anti-social elements: Trivendra Rawat
मंगलौर स्थित केवल कन्या पाठशाला इंटर कालेज में मां सरस्वती की मूर्ति के 11वें स्थापना के वार्षिक ? - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मबल और नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्रों में यदि आत्मबल होगा तो कोई भी असामाजिक तत्व उनसे मुकाबला नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। वे कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मां सरस्वती मूर्ति स्थापना के 11वें वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस देश में शिक्षा का स्तर सुधर चुका है, वहां पर हर प्रकार की खुशहाली स्वयं ही चली आती है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में झूठे वादे कर रही है। उत्तराखंड की तुलना दिल्ली से नहीं हो सकती है। दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ से भी अधिक है, जबकि उत्तराखंड का 17 हजार करोड़ का बजट है। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें असामाजिक तत्वों से किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। शासन और प्रशासन छात्राओं को भयमुक्त करने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरि महाराज ने कहा कि सभी में संस्कार और धार्मिकता होनी आवश्यक है। संस्कार बच्चों को बड़ों, गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करना सिखाते हैं।
विज्ञापन

केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ रविंद्र कपूर ने कॉलेज में छात्राओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और कंप्यूटर रूम होने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रबंधन की जिम्मेदारी के विषय में भी विस्तार से बताया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, एचएम कपूर, डॉ. सुरेश सैनी, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, आरडी कपूर, पंकज कुमार, मनोज शर्मा, प्रेमचंद गर्ग, रामकुवंर कपूर, ईश्वर चोपड़ा, डॉ. दीपिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed