फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   girl student found unconcious in late night

देर रात होटल के बाहर बेहोश मिली छात्रा, हड़कंप 

Fri, 10 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 10 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल के बाहर देर रात एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली । छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। मामले को लेकर पुलिस में हड़कंप की स्थिति है। छात्रा के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है। उन तीन युवकों की भी तलाश कर रही है जो छात्रा को होटल लेकर गए थे। 
विज्ञापन

बुधवार देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक होटल के बाहर एक  छात्रा के बेहोश पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। छात्रा कोतवाली रुड़की क्षेत्र की ही रहने वाली है। देर रात जब छात्रा को होश आया तो नायब तहसीलदार पीतम सिंह छात्रा के बयान लेने के लिए नर्सिंगहोम पहुंचे। छात्रा ने बयानों में बताया कि शाम चार बजे के करीब वह ट्यूशन से आ रही थी। उसी दौरान मलकपुर चुंगी के समीप उसे उसी की क्लास के तीन छात्र मिले थे। क्लास के छात्र होने की वजह वह उनके साथ एक होटल में चली गई थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहंी है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से मामले में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है। न ही छात्रा ने कुछ बताया है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। पुलिस उन छात्रों की भी तलाश कर रही है जो छात्रा को अपने साथ होटल लेकर गए थे। छात्रा ने ऐसा क्या खाया या पिया जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा को छोड़कर तीनों छात्र कहां गए। इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही उस होटल में भी पूछताछ की जाएगी। जिसके बाहर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed