फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

Fri, 29 Jul 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर दो युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कैराना में हुई थी। करीब आठ माह पूर्व उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच एक युवक उसके संपर्क में आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर युवती की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद इत्तेफाक और इंतेजार के खिलाफ दुष्कर्म समेत जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed