फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 14 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
एक युवती ने प्रेमी पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात रुड़की के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही। एक दिन युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। एक दिन युवक ने उसे होटल में बुलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, वह पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेेबाजी करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन

पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
पत्नी के विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
एक कलियुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पहुंची पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी 11 साल की बच्ची बृहस्पतिवार रात अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात में पिता उसे उठाकर अपने कमरे में ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर कमरे में पहुंची बच्ची की मां ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed