{"_id":"6266f6098f2ce371dc677f9b","slug":"girl-raped-in-the-name-of-getting-a-job-roorkee-news-drn410023117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम से युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम से युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों ने रुड़की निवासी एक युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने शनिवार को कलियर थाने में तहरीर देकर बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी दो व्यक्तियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे कलियर के एक होटल में बुलाया। वहां बातचीत के दौरान शीतल पेय पिलाया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुर्तजा (53) और मुस्तकीम (59) निवासीगण गांव पदार्था उर्फ धनपुरा थाना पथरी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को कलियर में दोनों गंगनहरों के बीच दरग़ाह अब्दाल शाह के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।