फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl kidnapped from Mumbai seven years ago found in Luxor

Roorkee News: सात साल पहले मुंबई से अगवा युवती लक्सर में मिली

Sat, 14 Feb 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from Mumbai seven years ago found in Luxor
सात वर्ष पहले मुंबई से अगवा युवती को मुंबई पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से तलाश लिया। युवती यहां दूसरे समुदाय के युवक संग रह रही थी। मुंबई पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन




शुक्रवार को मुंबई के डोंबिवली रेलवे थाना पुलिस के उपनिरीक्षक बी के होटकर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल एससी पाटिल, एआर शेलकर और महिला हेड कांस्टेबल एमडी कांबले की टीम लक्सर पहुंची। लक्सर कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को मुंबई से अगवा एक युवती की लोकेशन कोतवाली क्षेत्र के गांव में मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन




इसके बाद लक्सर पुलिस के साथ टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव से युवती और एक युवक को हिरासत में लिया। टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019 में डोंबिवली से एक युवती लापता हुई थी। परिजन ने अज्ञात के खिलाफ उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच इसी सप्ताह युवती के लक्सर के निकटवर्ती गांव में होने की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुंबई से अगवा युवती की तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम कोतवाली पहुंची थी। पुलिस टीम युवती और आरोपी युवक को अपने साथ लेकर गई है।



------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed