फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   girl hanged herself for wanting a closer look at death

मौत को करीब से देखने की चाह में की खुदकुशी

Sun, 29 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 29 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
girl hanged herself for wanting a closer look at death
फांसी - फोटो : demo pic

 मौत को करीब से देखने की अजीबो गरीब चाह में एक सिपाही की बेटी ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। पॉलीटेक्निक की छात्रा ने मौत को गले लगाने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया है। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के साथ साथ पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रुड़की सुनहरा रोड पर शांति विहार कॉलोनी निवासी राकेश चंद्र इन दिनों उत्तरकाशी के पुरोला थाने में तैनात है। उनका परिवार रुड़की में ही रहता है। सिपाही की 21 साल की बेटी तन्नू उर्फ तमन्ना पॉलीटेक्निक कर रही थी। शाम के समय तन्नू ने अपने कमरे के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की दरवाजे खटखटाते हुए उसे पुकारा। जवाब न मिलने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे दरवाजा खुलवाया तो छात्रा का पंखे से लटका शव देखकर परिजन बदहवास रह गए।
विज्ञापन


शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्रा ने लिखा था कि उसे मौत को करीब से देखना है, इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस व परिजन और ज्यादा हैरत में पड़ गए। एसएसआई देवराज शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को नहीं हो रहा यकीन
परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि पॉलीटेक्निक कर रही उनकी बेटी खुदकुशी कर सकती है। वहीं पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed