{"_id":"585eb0fd4f1c1b3e4de3af18","slug":"gift-of-11-thousand-crore-scheme-will-chardham-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार करोड़ चारधाम योजना की सौगात देंगे मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार करोड़ चारधाम योजना की सौगात देंगे मोदी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को राज्य को साढ़े 11 हजार करोड़ की चारधाम सड़क योजना की सौगात देंगे। इसके लिए उनका धन्यवाद करने के लिए देहरादून में हो रही रैली में लोग जाएंगे।
शनिवार को नगर के होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में निशंक ने कहा कि हरीश रावत राज्य की जनता को धोखा दे रहे हैं। वह घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन, धरातल पर एक भी काम नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में सरकार की बजाय जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत पांच साल हरिद्वार के सांसद रहे लेकिन, उनके कार्यकाल के दौरान पूरे पांच वर्षों की 25 करोड़ रुपये की निधि कहां गई, इसका जवाब हरीश रावत को देना चाहिए। उनके पांच साल के कार्यकाल में एक भी काम नहीं हुआ है। उनके नाम का एक भी विका कार्य का बोर्ड पूरे जिले में नहीं दिखता। इसका जवाब उन्हें जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। मौके पर पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे।