फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gift given to Anganwadi and Asha workers

Roorkee News: आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को दिया उपहार

Thu, 22 Aug 2024 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Gift given to Anganwadi and Asha workers
ढंढेरा में इंटक के जिलाध्यक्ष ने कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को रक्षाबंधन पर उपहार वितरित किए। उन्हें सम्मानित कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस बीच महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर आक्रोश जताया और मामले में कड़ा कानून बनाए जाने की बात कही गई। बुधवार को नगर पंचायत ढंढेरा में स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों ने वैश्विक महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर जनमानस की सेवा की थी। इसके साथ ही किसी भी तरह के सरकारी काम जो जनता से जुड़े हैं वह इनके बिना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन




आंगनबाड़ी एवं आशाओं के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता इसलिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार भेंट दिए गए। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के मामले में कड़ा कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ियों ने उदय सिंह पुंडीर को रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर ममता, प्रमिला, सरस्वती, यशोदा बिष्ट, तुलसी बिष्ट, बबीता शर्मा, शोभा, किरण, राखी, रुकशाना, सावित्री, सुमन, रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed