फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   gangster action on vehicle thief gang

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर लगाई गैंगस्टर

Thu, 20 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
gangster action on vehicle thief gang
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरोह जनपद में लगातार सक्रिय था और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जनता में दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। गिरोह में अंतरराज्यीय बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान पुलिस लगातार आपराधिक किस्म के लोगों पर कार्रवाई कर रही हैं। अब तक 100 से अधिक लोगों पर गुंडा एक्ट और मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वाहन चोर गिरोह के बदमाश लगातार जनपद और कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंग लीडर शादाब निवासी शीतलखा रायगढ़ फिरोजाबाद उप्र, हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल, आकाश निवासी मुसकीपुर बड़गांव जनपद सहारनपुर, हाल निवासी नवोदय नगर सिडकुल, अमन खान निवासी मोहल्ला मीरासियान वार्ड नंबर-3 लंढौरा, विपिन कुमार निवासी मानपुर शिवपुरी धामपुर जिला बिजनौर, मोनू हसन निवासी बाहर जिला वार्ड नंबर-2 लंढौरा, अमन उर्फ हेमंत निवासी सिविल लाइंस मेरठ, हाल निवासी रोशनाबाद पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed