फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gangnhr administration will charge royalties on the sand

गंगनहर की रेत पर रायल्टी वसूलेगा प्रशासन

Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 24 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। गंगनहर बंदी के दौरान निकाले गए रेत से प्रशासन रायल्टी वसूलेगा। इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वाल मंडल विकास निगम या फिर डीएम के आदेशों अनुसार यह रायल्टी वसूली जाएगी।

विज्ञापन

पिछले माह गंगनहर को मरम्मतीकरण के लिए बंद कर दिया गया था।
 गंगनहर बंदी के दौरान माफिया ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया। अवैध खनन के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से महज एक बार कार्रवाई कर करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर सीज किया गया। इसके अलावा पुलिस एवं प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने कार्रवाई करना तो दूर खनन स्थल पर जाने की नौबत तक नहीं उठाई। अभी भी गंगनहर के दोनों किनारों पर रेत के ढांग लगी हुई हैं।
विज्ञापन

 अब प्रशासन गंगनहर किनारे पड़े रेत से रायल्टी वसूलने की तैयारी कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि गंगनहर किनारों पर पड़ी हुई रायल्टी वसूलने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा डीएम को भी राजल्टी वसूलने के लिए पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed