फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganganhar police station in-charge will investigate the prostitution case caught in the hotel

Roorkee News: गंगनहर कोतवाली प्रभारी करेंगे होटल में पकड़े गए देह व्यापार मामले की जांच

Sun, 03 Aug 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ganganhar police station in-charge will investigate the prostitution case caught in the hotel
रुड़की। एक होटल में देह व्यापार के आरोप में हुई आठ महिलाओं समेत 13 लोगाें की गिरफ्तारी के बाद अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा। मामले की व्यापक जांच का जिम्मा गंगगनहर कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार जांच में कई नए चेहरे उजागर होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को मानव तस्कर विरोधी सेल को रुड़की के एक होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान होटल में हड़कंप मच गया। टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली तो आठ महिलाएं और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो रुड़की, एक लक्सर और एक झबरेड़ा निवासी युवक शामिल था। इसके अलावा हरियाणा के लोग भी पकड़े गए थे। वहीं गिरफ्तार महिलाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप्र के लखनऊ की रहने वाली हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क को भेदने की तैयारी में है। इसके लिए होटल से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी को जांच सौंपी गई है। एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगाें की गिरफ्तारी के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed