फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga's water level reached near the warning mark

चेतावनी निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

Sun, 31 Jul 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached near the warning mark
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया है। बढ़ रहे जलस्तर से गंगा नदी किनारे बसे दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं क्षेत्र में स्थित बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारी नदी के जलस्तर पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों के बाद अब दो दिन से मैदानी क्षेत्र में भी झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार दोपहर 12 बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.80 मीटर दर्ज किया गया, जो गंगा नदी के चेतावनी निशान 293 मीटर से कुछ ही कम है। हालांकि गंगा के जलस्तर के खतरे का निशान 294 है। गंगा में बढ़ रहे जलस्तर के चलते सालों से ध्वस्त पड़े गंगा के टूटे तटबंध से पानी खानपुर क्षेत्र की ओर कृषि भूमि में फैलने लगा है। बढ़ रहे जलस्तर से गंगा नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। ग्रामीणों को आशंका सता रही है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो आने वाले एक-दो दिन में ही गंगा में आने वाला बाढ़ का पानी क्षेत्र की कृषि भूमि से आबादी तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र के गोवर्धनपुर, माडाबेला, बालावाली और भिक्कमपुर में बनाई गई बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारी नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed