फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga's water level decreased, but danger remains

गंगा नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Wed, 21 Jul 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased, but danger remains
बारिश रुकने से गंगा का जलस्तर भले कम हो गया हो, लेकिन ग्रामीणों को अब भी बाढ़ का खतरा सता रहा है। प्रशासन के साथ ग्रामीण भी नदी के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

पिछले दो से तीन दिनों तक हुई बारिश से गंगा, सोलानी और बाण गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। इससे तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। जलस्तर को देखकर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से नदियों के आसपास न जाने की अपील की गई थी। बुधवार सुबह से बारिश थमने और मौसम खुलने के बाद ग्रामीणों ने फौरी तौर पर राहत की सांस ली है, लेकिन अब भी ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। वजह, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियों में लगातार पानी आ रहा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 292.55 मीटर था तो वहीं बुधवार दोपहर एक बजे तक 292.25 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से गंगा के पास खेतों में न जाने की अपील की है। साथ ही बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed