{"_id":"57698da74f1c1bb50ab4881d","slug":"ganga-canal-sprung-couple-holding-hands-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पकड़कर गंगनहर में कूदा युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पकड़कर गंगनहर में कूदा युगल
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। एक प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से गंगनहर में कूद गया। चंद मिनटों में दोनों डूबकर लापता हो गए। आसपास खड़े लोगों ने बचाने के लिए शोर भी मचाया। लेकिन मौके पर कोई गोताखोर न होने पर दोनों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब चार बजे एक युवक और युवती गंगनहर स्थित गणेशपुर पुल पर पहुंचे और आकर खड़े हो गए। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और पुल की रेलिंग पर चढ़ गए। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोग ‘बचाओ-बचाओ’ का शोर मचाते हुए एकत्रित हुए। लेकिन मौके पर कोई तैराक न होने की वजह से प्रेमी युगल छटपटाते हुए कुछ देर बाद ही गंगनहर में समा गया।
विज्ञापन
सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद उन्होंने गोताखोरों को बुलाया और प्रेमी युगल की तलाश करवाई गई। लेकिन देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि गणेशपुर पुल से गंगनहर में कूदने वाले युगल के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल पाया है। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन