फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   From the road to the pagodas, the cheers of the innocent

सड़क से शिवालयों तक गूंजे भगवान भोले के जयकारे

Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
From the road to the pagodas, the cheers of the innocent
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर शहर से देहात तक सड़क मार्ग से लेकर शिवालयों तक बम-बम भोले के जयकारों की गूूंज है। सोमवार रात से ही शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्त विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से भगवान का अभिषेक करेंगे। शिवालयों में विशेष पूजा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना से पूर्व जगह-जगह शिवालयों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। फूलों और लाइटों की सजावट के साथ ही मंदिर में भोले के भजनों से माहौल शिवमय हो गया है। शिवालयों में सोमवार रात बारह बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया था। वहीं, आज जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर तेजी से रवाना हो रहे हैं। सोमवार को दिनभर हाईवे और अन्य मार्गों पर शिवभक्तों का कारवां दौड़ लगाता रहा। हाथों और कंधों पर गंगाजल लिए भगवान के जयकारे लगाते शिवभक्तों से दिल्ली-देहरादून हाईवे भी शिवमय नजर आया। शहर में सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां रात से ही जलाभिषेक शुरू हो हो गया था। आज सुबह हजारों की तादाद में शिवभक्त विभिन्न द्रव्यों से भगवान का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

महामृत्युंजय पाठ एवं रुद्राभिषेक के साथ जगह-जगह हवन की भी तैयारी की गई है। आवास विकास कॉलोनी, आजादनगर, गणेशपुर, सिविल लाइंस, प्रेम मंदिर, सोलानीपुरम, लालकुर्ती और रामनगर आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भी जलाभिषेक होगा। देहात क्षेत्र के खानपुर में महाभारत कालीन जटाशंकर महादेव मंदिर को सजाया गया है। खानपुर-लक्सर हाईवे स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में भी शिवभक्तों ने एक सप्ताह पहले ही कांवड़ियों के लिए निशुल्क भंडारा लगाया था। कलसिया, रूहालकी, भारूवाला, दल्लावाला, गोवर्धनपुर, चंद्रपुरी समेत अन्य गांवों के शिवालयों को शिवभक्तों ने सजाया है। लक्सर, भगवानपुर, मंगलौर, कलियर, झबरेड़ा, लंढौरा आदि क्षेत्रों में मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed