{"_id":"586692df4f1c1bd606eeb4cf","slug":"from-january-to-go-on-hajj-will-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जाने के लिए दो जनवरी से मिलेंगे फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर जाने के लिए दो जनवरी से मिलेंगे फार्म
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हज पर जाने वाले दो जनवरी से आवेदन फार्म ले सकते हैं। आवेदकों के चयन के लिए कुर्रा अंदाजी का कार्यक्रम मार्च के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। जबकि हज यात्रा अगस्त से शुरू होगी।
शुक्रवार को हज हाउस पिरान कलियर में हज कमेटी अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि हज पर जाने वाले हाजियों को दो जनवरी से फार्म दिए जाएंगे। फार्म हज हाउस पिरान कलियर के अलावा देहरादून, ऊधमसिंह नगर, खटीमा, नैनीताल, काशीपुर, हल्द्वानी और प्रदेश के विभिन्न जिलों के मान्यता प्राप्त मदरसों, समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालयों, निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से ले सकते हैं। इसके अलावा फार्म, हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदकों के चयन के लिए कुर्रा अंदाजी का कार्यक्रम मार्च के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। हज यात्रा अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आल इंडिया हज कमेटी मुंबई से इस बार उत्तराखंड का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर हज अधिकारी नफीस अहमद, साजिद, कादिर, शाहिद, आदिल आदि मौजूद रहे।