फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   friend's mobile looted for teaching him a lession

सबक सिखाने के लिए दोस्तों ने लूटा मोबाइल

Sat, 19 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 19 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
देर रात तक सड़क पर टहलकर मोबाइल पर बात करने से रोकने के लिए दो युवकों ने अपने एक दोस्त को अच्छा सबक सिखाया। बाइक पर आए दोस्त उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। अचानक लूट से बदहवास युवक के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद उसके दोस्त लौट आए और उसे समझाया कि कभी ऐसा सच भी हो सकता है।
विज्ञापन


गणेशपुर निवासी एक युवक अक्सर रात के समय मोबाइल पर लंबी बात करता था। टहलता टहलता वह कई बार दूर निकल जाता था। उसके दोस्तों ने कई बार समझाया। लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसके दोस्तों ने एक प्लानिंग की। शुक्रवार की रात जब युवक बात करते करते मालवीय चौक के पास पहुंचा, पीछे से बाइक पर आए दोनों युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भाग निकले। 
विज्ञापन


अचानक ये घटना होने पर युवक बदहवास रह गया। उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी वजह जानने के लिए उसे पास पहुंचे। लोगों ने उसे तुरंत पुलिस को फोन करने की सलाह दी। अभी वह आपबीती सुना ही रहा था कि उसे दोस्त वापस लौटकर आ गए और प्लानिंग का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed