फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of thousands on the pretext of free internet

Roorkee News: मुफ्त इंटरनेट का झांसा देकर हजारों की ठगी

Sat, 12 Aug 2023 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud of thousands on the pretext of free internet
साइबर ठगों ने मुफ्त में इंटरनेट डाटा देने का झांसा देकर हजारों की ठगी कर ली। पीड़ित युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी पुनीत ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक मोबाइल डाटा कंपनी की ओर से बात कर रहा है। उनकी कंपनी की ओर से फाइव जी नेटवर्किंग की टेस्टिंग चल रही है इसलिए कंपनी की तरफ से चुनिंदा ग्राहकों को एक माह के लिए फ्री नेट की सुविधा दी जा रही है। सुविधा लेने के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। इसपर उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। उसने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें 21 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed