फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of Rs 2.25 lakh in the name of chemical sale

Roorkee News: केमिकल बिक्री के नाम पर 2.25 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 01 Apr 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.25 lakh in the name of chemical sale
I
विज्ञापन

IIसाइबर ठग ने कर्मचारी के पास कंपनी का अधिकारी बनकर की कॉल
I
I

I
Iकर्मचारी से खाते में डलवाई रकम, कर्मचारी ने पुलिस को दी तहरीर
I
Iसाइबर ठग ने एक केमिकल कंपनी का अधिकारी बनकर एक कर्मचारी से सवा दो लाख की धोखाधड़ी कर ली। कर्मचारी को धोखाधड़ी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल लाइंस निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक कंपनी में कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। करीब 15 दिन पहले उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक केमिकल कंपनी का अधिकारी बात कर रहा है। बताया कि उन्हें एक केमिकल बेचना है जिसकी बाजार में काफी डिमांड है।
विज्ञापन

I
Iकॉल करने वाले ने उन्हें केमिकल के सैंपल की फोटो मोबाइल पर भेजी थी। उन्होंने केमिकल की जानकारी की तो पता चला कि उसकी काफी डिमांड है। इसके बाद कॉल करने वाले ने दोबारा कॉल कर बताया कि वह अगर उनसे केमिकल खरीदना चाहते हैं तो अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके लिए उन्हें एडवांस में सवा दो लाख की रकम खाते में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउसके झांसे में आकर उन्होंने सवा दो लाख रुपये खाते में जमा कर दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article