फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four suspected to be corona feared

कोरोना की आशंका में चार को किया आइसोलेट

Mon, 23 Mar 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Four suspected to be corona feared
रुड़की सिविल अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज को लेकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
मुंबई और राजस्थान से आए दो लोगों को कोरोना की आशंका में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों को डॉक्टरों की देखरेख में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि पहले से भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट सामान्य आने पर घर भेज दिया। हालांकि, उसे अभी घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं, कुछ दिन पहले जर्मनी से रिश्तेेदारी में आए एक व्यक्ति और उसके रिश्तेेदार को बुखार की शिकायत पर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वालों पर नजर रख रहा है। साथ ही इन लोगों की जांच की जा रही है। इसके लिए सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। खांसी, जुकाम होने पर इन लोगों को भर्ती कर डॉक्टर नजर रख रहे हैं। रविवार को मुंबई और राजस्थान से आए दो लोगों को कोरोनो की आशंका में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। वहीं, तीन दिन पहले अस्पताल में कोरोना की आशंका में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट सामान्य आने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। साथ ही 14 दिन तक घर रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी 14 दिन तक निगरानी करेगी। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने भर्ती किए गए दोनों व्यक्ति सामान्य हैं। वहीं, रुड़की के एक व्यक्ति के घर करीब एक सप्ताह पूर्व जर्मनी से एक रिश्तेेदार आया था। यहां रहते हुए उसे बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद रिश्तेेदारी में एक अन्य व्यक्ति को भी बुखार की शिकायत हो गई। सोमवार को दोनों सिविल अस्पताल पहुंचे। बुखार के लक्षण मिलने पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना की आशंका में दोनों को आइसोलेट किया गया है। दोनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed