फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four minors caught making videos with pistols

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने मां-बेटी से की मुलाकात

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four minors caught making videos with pistols
पिस्तौल लेकर बीच सड़क पर वीडियो बना रहे चार नाबालिग पुलिस को देखकर भागने लगे। नाबालिगों का पीछा करते समय एक सिपाही गिरकर चोटिल हो गया और वर्दी भी फट गई। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने जांच की तो पिस्तौल नकली निकली। इस पर पुलिस ने चारों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंदा रोड निवासी चार किशोर शुक्रवार सुबह एनआईएच रोड पर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इस बीच दो युवक हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे। लोगों ने उनके हाथ में पिस्तौल देखी तो दहशत में आ गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चारों मौके से भागने लगे।
विज्ञापन

सिपाहियों ने चारों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो एक सिपाही सड़क पर गिरकर चोटिल गया और वर्दी भी फट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया और पिस्तौल बरामद कर कोतवाली ले आई। वहां पुलिस ने पिस्तौल की जांच की तो पता चला कि वह नकली थी। पुलिस ने चारों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। कोतवाली पहुंचे परिजन चारों की हरकतों को लेकर माफी मांगने लगे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान बताया कि चारों को चेतावनी देकर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो मोबाइल में मिले कई वीडियो
चारों नाबालिगों से बरामद मोबाइल में पुलिस को पिस्तौल के साथ बनाई गई वीडियो भी मिली। पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह एक कारखाने में काम करते हैं और जुमे की छुट्टी होने पर वीडियो बनाने आए थे। वह वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed