फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four Mahakumbh special trains will go to Prayagraj via Laksar

Roorkee News: चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेन लक्सर होकर जाएंगी प्रयागराज

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four Mahakumbh special trains will go to Prayagraj via Laksar
प्रयागराज में महाकुंभ के लिए रेलवे वाया लक्सर होकर जाने वाली चार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इनमें तीन ट्रेन पंजाब के अलग-अलग शहरों से चलेगी, जबकि चौथी ट्रेन देहरादून से चलेगी। यह तीनों गाड़ियां प्रयागराज के पास स्थित फाफामऊ स्टेशन तक जाएंगी।
विज्ञापन




प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे ने कई राज्यों से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इनमें चार ट्रेन लक्सर स्टेशन से होकर आना-जाना करेगी। रेल मुख्यालय की ओर से जारी सारणी के मुताबिक पहली स्पेशल ट्रेन देहरादून-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। देहरादून से यह गाड़ी 18, 21, 24 जनवरी और 9, 16, 23 फरवरी की सुबह 8:10 बजे चलेगी और हरिद्वार, लक्सर होते हुए उसी रात 11:50 बजे फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन



परिवहन निगम भी चला सकता है बस

महाकुंभ के लिए परिवहन निगम भी बस चला सकता है। इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। कुछ धार्मिक संगठन के लोगों ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के मुख्य स्नान के दौरान बस चलाए जाने की मांग की है। एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि इस संबंध में निदेशालय से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed