{"_id":"5f0df4f58ebc3e637646f981","slug":"four-employees-in-chc-are-corona-positive-roorkee-news-drn350027532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में फूटा कोरोना बम, सीएचसी पांबद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में फूटा कोरोना बम, सीएचसी पांबद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। सीएचसी भगवानपुर में एकाउंटेंट सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सीएचसी को तीन दिन के लिए पाबंद कर दिया गया है।
पिछले दिनों सीएचसी भगवानपुर के स्टाफ व आशाओं आदि के रैंडम सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद मंगलवार की सुबह जांच रिपोर्ट आई। इसमें सीएचसी के एक एकाउंटेंट के साथ तीन आशाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये आशाएं सर्वे के काम में लगी हुई थीं। चिकित्सा विभाग ने सीएचसी के भवन को पाबंद कर दिया है। वहीं चारों कोरोना पॉजिटिव को रुड़की में दिल्ली स्थित एक होटल में इलाज के लिए भेजा गया है। सीएचसी के चिकित्सक विक्रांत सिरोही ने बताया कि रैडम सैंपल लिए गए थे। इसमें चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
आशा कार्यकर्ता का घर और पड़ोस के मकान किए सील
बुग्गावाला। ग्राम बुग्गावाला में एक आशा कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए दो परिवारों के करीब 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। प्रशासन की टीम ने मरीज के आवास के साथ-साथ अन्य गलियों को भी सील कर दिया है।
हल्का लेखपाल पीयूष नौटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आशा को आइसोलेट के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास की गलियों को सील किया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल चौहान, अध्यापक महेंद्र चौहान व पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
जादूगर रोड स्थित अपार्टमेंट भी पाबंद
रुड़की। जादूगर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की कोई ट्रेवल्स हिस्ट्री भी नहीं है। इसके बाद प्रशासन ने अपार्टमेंट को पाबंद कर दिया है।