फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four accused of theft in railway cabin arrested

रेलवे के केबिन में चोरी के चार आरोपियों को दबोचा

Sun, 10 Oct 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Four accused of theft in railway cabin arrested
रुड़की रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
हाल ही में रेलवे के पूर्वी केबिन में लोहे का दरवाजा फाड़कर रिले चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिले चोरी होने के चलते सिग्नल में खराबी आने के कारण इस दौरान कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई थीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत पांच अक्तूबर को गंगनहर पुल के निकट रेल लाइन पर बने पूर्वी केबिन में चोरों ने सिग्नल विभाग के कमरे के लोहे का दरवाजा तोड़कर 12 रिले चोरी कर लिए थे। चोरों ने लोहे के दरवाजे के नीचे लगे इंटरलॉक को तोड़ने के बाद दरवाजे को फाड़कर घटना को अंजाम दिया था। एक रिले की कीमत करीब आठ हजार बताई जा रही है। यह रिले सिग्नल में लाइटों को जलाए रखने के लिए काम में आती है। इस दौरान कई रेलगाड़ियां प्रभावित हुई थीं। घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 10 अक्तूबर को प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा की ओर से गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक राम भरोसे, सहायक उपनिरीक्षक जगत सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल विजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला तेलीवाल के निवासी चार आरोपियों लुकमान, सुल्तान, वसीम, मोहम्मद सहबाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए माल को गंगनहर के पास बने खोखे में कबाड़ी नूर आलम निवासी बिजौली को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी नूर आलम को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल दरवाजा तोड़ने में इस्तेमाल किया गया औजार भी जब्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा ने बताया सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed