फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Found dead body of class XI student drowned in Ganganahar

गंगनहर में डूबे ग्यारहवीं छात्र का शव बरामद

Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Found dead body of class XI student drowned in Ganganahar
पांच दिन बाद नागालैंड के छात्र का शव गंगनहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नागालैंड के नितोई निवासी अनोखा पुत्र काकियो रुड़की के सेवंथ-डे स्कूल में कक्षा ग्यारह में पढ़ रहा था। रविवार देर शाम वह सोत मोहल्ले में एक होटल में खाना खाकर दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। तभी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही थी। परिजन भी अपने स्तर से गंगनहर में छात्र की तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह किसी ने आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक शव उतराता देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। साथ ही परिजनों से शिनाख्त कराई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed