{"_id":"621647806d0b760f3f67ea60","slug":"found-dead-body-of-a-friend-drowned-in-ganganahar-roorkee-news-drn404798974","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में डूबे एक दोस्त का मिला शव, दूसरा अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में डूबे एक दोस्त का मिला शव, दूसरा अब भी लापता
विज्ञापन
सेल्फी लेते समय डूबकर लापता हुए दो दोस्तों में से एक का शव गंगनहर से बरामद हो गया है। दूसरे का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोदीपुरम पुरम निवासी भरत, संदीप निवासी हवेली के पास, बागपत, अभिषेक जैन निवासी चौहान एनक्लेव बागपत और राकेश निवासी बड़ौत रोड, बागपत पांच दिन पूर्व कार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। रुड़की पहुंचने पर चारों गंगनहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से भरत और संदीप गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए थे। परिजनों ने हादसे को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से गहनता से जांच की मांग की थी। इस बीच पुलिस ने अभिषेक जैन और राकेश से गहनता से पूछताछ की तो दोनों ने बताया था कि सोलानी पार्क के पास सुबह करीब चार बजे सेल्फी लेते समय भरत व संदीप गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। दोनों बार-बार अपने बयान बदलने लगे तो पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया था कि उनके साथ रुड़की के गणेशुपर निवासी एक युवक भी था। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला था कि चारों रात में ही रुड़की पहुंच गए थे। साथ ही पांचों रात में मेहवड़ से पहले दोनों गंगनहर पटरी के बीच रास्ते पर पहुंचे थे। यहां खड़े होकर सेल्फी लेते समय भरत और संदीप डूब गए थे। वहीं, बुधवार की शाम झबरेड़ा के पास से नहर से संदीप का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि संदीप के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं जबकि नाक से खून बहता मिला है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।