{"_id":"57279d234f1c1bf9435cd10e","slug":"forest-fire-barely-contained","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, बमुश्किल काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, बमुश्किल काबू पाया
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अाग बुझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गावाला। खानपुर रेंज के बुधवा शहीद के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
समाजिक वानिकी के जंगल में गर्मी बढ़ने के कारण नमी समाप्त हो गई है। जिससे इन दिनों आग लगने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार की दोपहर के समय बुधवा शहीद गांव के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर खानपुर रेंज के रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं खानपुर के रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया की डीएफओ के आदेश पर वन अग्नि सुरक्षा दल का गठन कर दिया गया है। जो आग जैसी बड़ी समस्या से निपटने के काम आ सके।
विज्ञापन