फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   forced to drink contaminated water for three days

तीन दिन से दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

Sat, 31 Jul 2021 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
forced to drink contaminated water for three days
रुड़की। रामनगर की गली नंबर एक में तीन दिन से दूषित पानी आने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। शनिवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान को जानकारी दी। इस पर कर्मचारी लाइन ठीक करने आए तो लेकिन शाम तक उन्हें कोई फाल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर के रामनगर की गली नंबर एक में तीन दिन से दूषित पानी आ रहा है। स्थानीय निवासी कृष्णलाल अरोड़ा, भारत भूषण, सागर, मोहित कुमार और किशन मलिक आदि का कहना है कि तीन दिन पहले उनके घरों में अचानक दूषित पानी आना शुरू हो गया। ऐसे में उन्होंने मामले की जानकारी जलसंस्थान के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर जलसंस्थान ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने लाइन ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए। इसके बाद अगले दिन एक बार फिर घरों में गंदा और बदबूदार पानी आया। इसके बाद शनिवार को भी यही स्थिति रही। वे इस पानी का किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। घर में खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने के लिए उन्हें हैंडपंपों या पड़ोसियों के घरों से पानी लाना पड़ रहा है। बताया कि शनिवार को एक बार फिर उन्होंने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जल संस्थान के कर्मचारी सुबह ही लाइन ठीक करने के लिए आ गए थे, लेकिन शाम तक उन्हें कोई फाल्ट नहीं मिला। मामले में जलसंस्थान के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि कर्मचारी लीकेज ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो समाचार:
जलभराव की समस्या का हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी
एएसडीएम ने शिकायत पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। एएसडीएम ने रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़कों पर हो रहे जलभराव का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभाग को जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लोगों ने जलभराव की समस्या का हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने ग्रीन पार्क कॉलोनी पहुंचकर सड़कों पर हो रखे जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अहमद जमा ने रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव को लेकर शासन प्रशासन को लिखित रूप से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इस समस्या को काफी समय हो गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एएसडीएम ने कहा कि टूटी हुई सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्माण कार्य कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed