फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food supply inspectors of Khanpur and Laksar found absent

खानपुर और लक्सर के खाद्य पूर्ति निरीक्षक मिले अनुपस्थित

Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Food supply inspectors of Khanpur and Laksar found absent
लक्सर में खाद्य आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम वैभव गुप्ता। - फोटो : ROORKEE
लक्सर और खानपुर में राशन वितरण की शिकायत पर एसडीएम ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों निरीक्षक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम वैभव गुप्ता को लगातार खानपुर और लक्सर क्षेत्र में राशन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया। बुधवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने लक्सर और खानपुर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों निरीक्षक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा राशन का उठान नहीं होने पर खाद्यान्न वितरण रजिस्टर चेक किया। इसमें इस महीने का खाद्यान्न उठान दर्ज नहीं था। इसे लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही दोनों निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों का कार्यालय से अनुपस्थित रहना गंभीर मामला है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed