{"_id":"61e6d274edc1206bba62cef2","slug":"fog-stopped-the-speed-of-trains-roorkee-news-drn4019514181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे के चलते लग रहा ब्रेक, कई ट्रेनें पहुंची लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे के चलते लग रहा ब्रेक, कई ट्रेनें पहुंची लेट
लक्सर में सुबह के समय रेलवे स्टेशन पर छाए घने कोहरे के बीच से गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
कोहरे के चलते मंगलवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। साथ ही ट्रेनों का स्टॉपेज कम होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कोहरा पड़ रहा है। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। मंगलवार सुबह अधिक कोहरा होने के कारण अमृतसर से देहरादून जाने वाली देहरादून-एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची। मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे की देरी से पहुंची। सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10 बजकर 19 मिनट पर पहुंची। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस और दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।