फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fodder crops were destroyed by driving a tractor, and firing was alleged during protests

Roorkee News: ट्रैक्टर चलाकर चारे की फसल की खुर्दबुर्द, विरोध पर फायरिंग का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fodder crops were destroyed by driving a tractor, and firing was alleged during protests
ढाढेकी गांव में चल रहे भूमि विवाद के मामले में खेत में खड़ी हरे चारे की फसल ट्रैक्टर चलाकर खुर्द-बुर्द कर दी गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दो चचेरे भाइयों पर फायरिंग की। इसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आठ नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी गांव में कुछ पक्षों के बीच काफी समय से भूमि विवाद बना हुआ है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद यहां एक दूसरे की भूमि पर खड़ी फसल को खुर्द-बुर्द किए जाने से तनाव बना हुआ है। पिछले दिनों दो पक्षों की ओर से क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब मामले में फिर दो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




एक पक्ष के ब्रिजेश कुमार ने तहरीर में बताया कि छह जून को वह अपने चचेरे भाई संदीप के साथ खेत की ओर गए थे। यहां गांव के ही आरोपी कालर, सचिन, रवि, पोपीन, विशाल, अरुण, मुकुल व नाथीराम को और कुछ अज्ञात लोग ट्रैक्टर चलाकर उनके खेत में खड़ी चारे की फसल को खुर्द-बुर्द कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने बंदूक और तमंचे से उनपर फायरिंग की। वह इसमें बाल - बाल बचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फसल खुर्दबुर्द करने से उन्हें 25 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed