फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flying squads and surveillance teams relief

उड़नदस्तों और निगरानी टीम को मिली राहत

Mon, 06 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 06 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। विधानसभा चुनाव में तैनात उड़नदस्तों और निगरानी टीम को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से राहत दी गई है। 24 घंटे ड्यूटी कर रहे टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को अब 12 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं। अमर उजाला ने अधिकारियों और कर्मचारियों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में अत्यधिक प्रचार खर्चों, प्रलोभन के लिए नगदी और अन्य वस्तुओं का वितरण, अवैध शस्त्र, शराब आदि चीजों पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से उड़नदस्ते और निगरानी टीम बनाई गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी टीम को आठ घंटे से अधिक की ड्यूटी नहीं सौंपी जाए, जबकि निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग विधानसभाओं में गठित निगरानी टीम और उड़नदस्ते से 24 घंटे की ड्यूटी ली जा रही थी। इससे निगरानी टीम और उड़नदस्तों में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


कई अधिकारियों-कर्मचारियों ने अमर उजाला से समस्याएं साझा की थी। शनिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसका संज्ञान लिया है। उसके बाद अधिकतम 12 घंटे ड्यूटी के निर्देश जारी किए। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिली है। रविवार को फोन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed