फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Flooded water in crops due to lack of drainage in the forest

जंगल में नाला ना होने से फसलों में भरा है पानी

Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flooded water in crops due to lack of drainage in the forest
खानपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव के जंगल में नाला ना होने के कारण गन्ने के खेत में भरा बरसात का पानी। - फोटो : ROORKEE
कई गांव के जंगल में बरसाती नाले न होने के चलते क्षेत्र की हजारों बीघा कृषि भूमि पर अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके चलते फसलें बर्बादी की कगार पर है। वहीं गन्ना छिलाई का काम भी बंद पड़ा है। हालांकि किसान मौसम खुलने के बाद से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

आठ से 15 मार्च तक लगातार हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की रीढ़ तोड़कर रख दी है। हालांकि तीन दिन से मौसम साफ होने के बाद से ही किसान राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी क्षेत्र के शाहपुर, मदारपुर, हस्तमौली आदि गांवों की हजारों बीघा कृषि भूमि पर बरसाती नाला न होने के चलते फसलों में बरसाती पानी भरा हुआ है। इसके चलते फसलें बर्बादी की कगार पर है। किसान कर्म सिंह, सुखबीर, मदन सिंह, कंवरपाल सिंह, महिपाल सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र की हजारों बीघा कृषि भूमि में बरसाती नाले नहीं बने हुए हैं। इसके चलते अभी तक गेहूं, गन्ने, दलहन, तिलहन और पशुओं के हरे चारे की फसलों में बारिश का पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही फसलों से पानी की निकासी नहीं हुई तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसान मौसम खुलने के बाद से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed