फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five vicious men of fake drug gang arrested, six absconding

नकली दवा गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, छह फरार

Mon, 06 Jun 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Five vicious men of fake drug gang arrested, six absconding
भगवानपुर थाने में पकड़ी गई नकली दवाइयां व आरोपी। - फोटो : ROORKEE
नकली दवाओं का कारोबार करने के मामले में पांच शातिरों को पुलिस चेकपोस्ट मंडावर और इनोवा ड्रग्स एवं फार्मा कंपनी रायपुर भगवानपुर से गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया है। साथ ही लाखों की नकली और अपमिश्रित दवाएं व बड़ी मात्रा में कच्चा माल व वाहन ऑल्टो कार भी बरामद की गई है। फरार छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को एसटीएफ देहरादून की टीम ने भगवानपुर, लक्सर और सहारनपुर में नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ छापे की कार्रवाई की थी जो देर रात तक चली। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस नेटवर्क से जुड़े छह आरोपी अभी फरार हैं। इस बाबत सोमवार को भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ, स्थानीय पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मंडावर चेक पोस्ट से एक ऑल्टो कार में सवार दो लोग नकली दवा लेकर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने अपना नाम नितिन प्रजापति निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की और राशिद खान निवासी मोहल्ला कस्बा थाना धामपुर बिजनौर, हाल पता गुलाब नगर रामपुर चुंगी रुड़की बताया। इनकी कार से दो पेटी नकली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे इन दवाओं को भगवानपुर में कोरियर करने जा रहे थे। साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में बंद पड़ी फैक्टरी से नकली दवा बनाने की बात कही। टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर संचित निवासी गणेशपुर रुड़की और रोहताश निवासी रोहना खास कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं लक्सर पुलिस ने संजीत निवासी सिकरोढा, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। इसका मुकदमा लक्सर कोतवाली में दर्ज किया गया है। इस दौरान फैक्टरी से बड़ी मात्रा में नकली दवा और कच्चा माल बरामद हुआ। मामले में पंकज कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार मौके से फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में अब्दुल कलाम, शरद चंद गुसाईं निरीक्षक एसटीएफ देहरादून, मानवेंद्र सिंह औषधि निरीक्षक, भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, यजुवेंद्र सिंह विकास रावत, प्रवीण बेस्ट, विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, प्रदीप चौहान, दीपक नेगी, विजेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हरदयाल पवार, रवि दत्त, सुधीर चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed