{"_id":"621facee0dc6e51f611762f9","slug":"five-thousand-prize-arrested-in-oil-theft-from-indian-oil-line-haridwar-police-caught-from-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: इंडियन ऑयल की लाइन से तेल चोरी में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने मुजफ्फरनगर से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: इंडियन ऑयल की लाइन से तेल चोरी में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने मुजफ्फरनगर से पकड़ा
Wed, 02 Mar 2022 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:14 PM IST
सार
आरोपियों ने कबूल किया कि भगवानपुर, लक्सर, सहारनपुर के सरसावा, गागलहेड़ी और अन्य जगहों से पाइप लाइन में कट लगाकर तेल चोरी किया है। एसएसपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ तेल चोरी के दस से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर कट लगाकर तेल चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार के इनामी मास्टर माइंड को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पाइप लाइन पर कट लगाने के उपकरण और वेल्डिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड लंढौरा के सहायक प्रबंधक अभय चौहान ने 25 जनवरी 2021 को तहरीर देकर बताया था कि कारपोरेशन की एक पाइप लाइन कुरुक्षेत्र-रुड़की-नजीबाबाद जा रही है। चोरों ने इस लाइन में चुड़ियाला मोहनपुर में कट लगाकर तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके अलावा भी इंडियन ऑयल के प्रबंधक नवनीत कुमार ने तहरीर देकर छह जुलाई और 14 अक्तूबर को रुड़की व लंढौरा में तेल चोरी का केस दर्ज कराया था। तब उपमहानिरीक्षक हरिद्वार ने टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर अलग-अलग जगहों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मास्टर माइंड फरार था।
विज्ञापन
इस बीच भगवानपुर पुलिस को आरोपी के छत्तीसगढ़ में रहने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही भाग निकला। पुलिस भी पीछा करते-करते उसके गांव तक पहुंच गई। यहां फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनीत कुमार निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कट लगाने के उपकरण, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, काले रंग का एक केबल बरामद किया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक प्रभारी सीआईयू रुड़की जहांगीर अली, उप निरीक्षक विपिन कुमार, कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, करण सिंह, गीतम, सुधीर चौधरी, लाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
वेल्डिंग करता था मास्टर माइंड
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वेल्डिंग करता था। इसी बीच उसके पास संदीप नाम का युवक आया और बताया कि वह अपने आठ साथियों के साथ तेल पाइप लाइन से तेल चुराते हैं। इससे वे मोटी रकम कमाते हैं। साथ ही लालच दिया कि यदि वे उनके साथ काम करेगा तो उसे भी मोटी रकम देंगे। जल्द पैसे कमाने के लालच में उसने आरोपियों का साथ दिया।